Virat Kohli Biography in Hindi | विराट की विरासत

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के एक उल्लेखनीय बल्लेबाज हैं और उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। विराट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का भी कार्य निभाया है। उन्होंने अनेक अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। “रन मशीन” के रूप में मशहूर विराट ने मैदान में अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं, अपितु अपने आक्रमक रवैये से भी विरोधी टीम पर दबदबा बनाए रखा है। आज हम आपको विराट कोहली के जीवन के महत्वपूर्ण पहलूओं (Virat Kohli Biography in Hindi) के बारे में बताएंगे। आप सभी को इस महान खिलाड़ी के बारे में जानना चाहिए, तो चलिए, अब हम शुरुआत करते हैं और आपको इनके बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

Virat Kohli Biography in Hindi

Virat Kohli Biography in Hindi

5 नवंबर 1988 को विराट कोहली का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के एक बड़े भारतीय पब्लिक स्कूल में हुई। बचपन से ही विराट को क्रिकेट खेलने का शौक था, जिसके कारण उनका ध्यान पढ़ाई में कम होता था। जब विराट 10 साल के थे, तब उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट स्पोर्ट्स क्लब में दाखिला करवा दिया। इसके बाद से ही विराट ने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगा दिया।

विराट कोहली का परिवार उनके लिए एक बड़ा साथी है, जो उन्हें हर मोड़ पर साथ देता है। उनकी माँ का नाम सरोज कोहली है। उनकी एक बहन है, जिनका नाम भावना कोहली है, और एक भाई, विकास कोहली। विराट कोहली की पत्नी भारतीय फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा है। उनकी बेटी का नाम वामिका कोहली है और वह उनके जीवन की नन्ही सुखद चाहत के साथ साथ उनके जीवन की खुशियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विराट कोहली का परिवार | Family of Virat Kohli

माता का नाम (Mother Name)सरोज कोहली
बहन (Sister)भावना कोहली
भाई (Brother)विकास कोहली
पत्नी (Wife)अनुष्का शर्मा
बेटी (Daughter)वामिका कोहली

एक नजर में विराट कोहली के बारे में | About Virat Kohli in a Glance

पूरा नाम (Full Name)विराट कोहली
उपनाम (Nick Name)चीकू, रन मशीन
जन्म तिथि  (Date of Birth)5 नवम्बर 1988
जन्मस्थान (Birth Place)दिल्ली
पिता का नाम (Father Name)स्वर्गीय प्रेम कोहली
माता का नाम (Mother Name)सरोज कोहली
स्कूल (School )विशाल भारती स्कूल, दिल्ली
शिक्षा (Education)12वीं
धर्म( Religion)हिन्दू
नागरिकता( Nationality)भारतीय
पेशा (Profession)क्रिकेटर (बल्लेबाज) और भारत के पूर्व कप्तान
जर्सी नंबर (Jersey Number)18
कोच (Coach)राजकुमार शर्मा
आईपीयल टीम (IPL Team)रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
लम्बाई (Height)5 फीट 9 इंच
वजन (Weight)69 किलो
उम्र (Age)34 साल
वैवाहिक स्थिति (Marita।  Status)वैवाहिक
पत्नी (Wife) और बेटी (Daughter)अनुष्का शर्मा (अभिनेत्री) और वामिका कोहली

विराट कोहली की शादी | Virat Kohli Wedding

विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को भारतीय फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ हुई थी। इस विवाह को इटली के एक सुंदर स्थल पे आयोजित किया गया था और इसे एक गहना समारोह में आयोजित किया गया था। इस विवाह में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ ही नजदीकी लोग शामिल थे। यह विवाह भारतीय मीडिया और लोगों के बीच बहुत बहस का विषय बना और इसे एक बड़ी खबर के रूप में स्वागत किया गया।

कोहली के भावुक अनुभव | Emotional Experiences of Kohli

विराट कोहली ने अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर भावुक बोले हैं। उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन में बहुत कुछ देखा है। मैंने युवा दिनों में ही अपने पिता को खोया है जिससे पारिवारिक स्तिथि भी डगमगा गया था, इस वजह से मुझे किराये के कमरे में रहना पड़ा। ये समय मेरे परिवार के लिए बेहद मुश्किलों से भरा था और आज भी मुझे जब उन दिनों की बातें याद आती हैं तो मेरी आँखें नम हो जाती हैं।” इससे व्यक्ति को उनके अनुभवों की गहराई समझने और उनके संघर्षों की सम्मान करने का संदेश मिलता है।

कोहली का घरेलू कॅरियर | Kohli Domestic Career

  • 18 फरवरी 2006 को विराट ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ अपना डेब्यू किया।
  • 23 नवंबर 2006 को विराट ने दिल्ली से खलते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया।
  • 2008 में विराट ने मलेशिया में कप्तान के रूप भारतीय टीम को अंडर 19 विश्व कप जिताया।

कोहली का इंटरनेशनल डेब्यू | Kohli’s international Debut

  • वनडे – 18 अगस्त 2008 (श्रीलंका के खिलाफ)
  • टेस्ट – 20 जून 2011 (वेस्टइंडीज के खिलाफ)
  • टी-20 – 12 जून 2010 (जिम्बाब्वे के खिलाफ)
  • कोहली का टेस्ट कॅरियर | Kohli Test Career
    • साल 2014 में आस्ट्रेलिया के दौरे के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी से सन्यास ले लिया, उसके बाद विराट को कप्तान बना दिया गया था।
    • विराट टेस्ट मैचों के सबसे सफल कप्तान हैं। इन्होने 68 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमें से 40 मैच जीते।
    • विराट पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने एक साल में 9 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को जीत दिलाई है।
  • कोहली का वनडे कॅरियर | (Kohli ODI Career
    • 2017 में विराट वनडे के कप्तान बने, जिसमें टीम ने बहुत लाजवाब प्रदर्शन किया और कई वनडे सीरीज जीती।
    • विराट वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000, 3000, 4000 और 5000 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
    • भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज वनडे शतक (52 गेंदों में) लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
    • विराट वनडे में सबसे कम परियों में 9000 रन बनाए वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।
    • विराट अपने 200वें वनडे मैच में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
  • कोहली का T-20 कॅरियर | Kohli T-20 Career
    • धोनी के सन्यास के बाद 2017 में विराट ने भारत की कप्तानी संभाली थी, और अब तक 45 T-20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से भारत ने 27 मैच जीते हैं।
    • विराट T-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। इन्होंने अभी तक 30 अर्धशतक लगाए हैं।
    • विराट T-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दो बार अपने नाम कर चुके हैं, और ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं।

कोहली का अंतराष्ट्रीय  क्रिकेट प्रदर्शन | Kohli’s International Cricket Performance

फार्मेटमैचरनअर्धशतकशतकदोहरा शतकउच्चतम स्कोर
टेस्ट100811928277254
वनडे2681280964460183
टी-2011339323610122
  • कोहली का IPL कॅरियर | Kohli IPL Career
    • विराट ने IPL की शुरुआत 2008 से की, जिसमें रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें 20 लाख में खरीदा था, लेकिन इस साल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।
    • विराट एक IPL सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं (973 रन)।
    • विराट एक IPL सीजन में 4 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज तक एक भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं।
    • विराट ने IPL 2016 में ऑरेंज कैप अपने नाम किया, जिस सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 973 रन बनाए थे।
  • कोहली के विराट रिकॉर्ड | Kohli Records
    • विराट 22 साल की उम्र में लगातार दो वनडे मैचों में शतक बनाने वाले (सुरेश रैना और सचिन तेंदुलकर के बाद) तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
    • विराट T20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी हैं।
    • वनडे में सबसे तेज 7500 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
    • विराट अब तक वनडे में 46, टेस्ट में 27 और T20 में 1 शतक लगा चुके हैं।
    • विराट अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 74 शतक लगाकर विश्व के दूसरे बल्लेबाज हो गए हैं।
  • कोहली के पसंदीदा | Kohli Favorites
    • क्रिकेटर: सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स
    • अभिनेता: आमिर खान, जॉनी डेप
    • अभिनेत्री: ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ
  • कोहली के कार कलेक्शन | Kohli Cars Collection
    • Land Rover Vogue: कीमत 2 करोड़
    • Audi RS5: कीमत 1.1 करोड़
    • Audi Q7: कीमत 70 लाख
    • Bentley Flying Spur: कीमत 1.7 करोड़
    • Bentley Continental GT: कीमत 4 करोड़
  • कोहली की कुल सम्पति | Kohli Net Worth
    • विराट की आमाद रिपोर्ट के मुताबिक 1046 करोड़ ($127 मिलियन) है, उन्हें बीसीसीआई के तरफ से सालाना 7 करोड़ और विज्ञापनों से भी कमाई होती है।

विराट कोहली ने कई बार अपनी भावुक बोल से लोगों का दिल जीता है। उनके भाषण में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने क्रिकेट के अलावा जीवन के अहम मुद्दों पर भी अपने विचार रखे हैं। उनके भाषणों में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई है, जिससे उन्हें एक समर्थ और अद्वितीय वक्ता के रूप में पहचाना जाता है। उनकी भावुक बोलों में सहानुभूति, साहस, और दृढ़ता का संदेश होता है जो लोगों को प्रेरित करता है।

इसे भी पढे:

Leave a Comment