वाह! Pocket Money Se Karorapati Tak Ka Safar आप भी तय कर सकते हैं

करोड़पति और अरबपति बनने का सपना हर लोअर क्लास फेमिली, लोअर मीडिल क्लास फेमिली को होता है लेकिन कई कारणों से कुछ लोग करोड़पति बनने से वंचित रह जाते हैं। आज हमने तय किया है कि आपको ‘Pocket Money se Karorapati tak ka Safar’ के बारे मे बतायेगें। दोस्तों आपका एक सवाल जरूर हो सकता है कि मैं करोड़पति हूँ कि नहीं या मैं क्यों नहीं करोड़पति बन जाता फिर लोगों को करोड़पति बनने का ज्ञान देता। तो मैं बता दूँ कि मैं भी अभी तक करोड़पति नहीं हूँ। मैं आप लोगों की तरह लोअर मीडिल क्लास फेमिली से बिलाँग करता हूँ।

लेकिन मेरा प्रयास चल रहा है और उसी के आधार पर तथा कुछ अनुभव होने के बाद मैं यह तय कर पाया हूँ कि जो प्रयास मैं कर रहा हूँ यदि आप भी करें तो ये सपना एक ना एक दिन अवश्य पूरा किया जा सकता है। मैं आपको अलग से कोई विशेष प्लान नहीं बताने वाला हूँ जिससे आपको इसमे अधिक समय लगाना पड़े या किसी परेशानी का सामना करना पड़े।

Pocket Money Se Karorapati Tak Ka Safar

करोड़पति बनने का सपना पूरा करने के लिए हम बिल्कुल आसान तरीके को अपनाएंगे। इसमे ना तो हमें अपनी नौकरी छोड़नी है और ना ही वो काम छोड़ना है जो हम अपने जीवन यापन के लिए कर रहे हैं। हमें इन सभी कार्यों को करते हुए अपने सपने को पूरा करने का प्रयास करना है। यूं कहें तो इन्ही कार्यों का ही एक पार्ट है जिससे हमारा सपना साकार हो सकता है।

दोस्तों कई लोगों का यह सवाल भी होगा कि मैं अपनी अच्छी नौकरी करके, जिससे ठीक ठाक वेतन मिलता हो से अपना करोड़पति बनने का सपना पूरा करूंगा, तो कुछ लोगों का मानना होगा कि मैं अपना व्यवसाय करके उससे करोड़पति बनने का सपना पूरा करूंगा। तो मैं बात दूँ कि यह प्रयास इन लोगों के लिए नहीं है जो पहले से समृद्ध हैं या करोड़पति बनने के लायक हैं।

इस पर मेरा सवाल है कि जो किन्ही कारणों से अच्छी नौकरी नहीं कर सकता जिसमे उसे बढ़िया वेतन मिले और बता दूँ कि बिजनेस करना सबके लिए आसान नहीं है। यदि कोंई बिजनेस करता भी है तो यह गारेंटी नहीं है कि यह बिजनेस कितना सफल होगा या सफल होगा भी की नहीं। किन्तु मैं बिजनेस के फ़ेवर मे जरूर हूँ कि बिजनेस जरूर स्टार्ट करना चाहिए।

अब चलिए तमाम सवालों और जवाबों को साइड करते हुए हम अपने मुद्दे पर आते हैं कि Pocket Money se Karorapati tak ka Safar कैसे तय करेंगे। मैं बताता चलू कि पॉकेट मनी से साथ आप घरेलू खर्चे को भी शामिल कर सकते है। यदि आप स्टूडेंट हैं तो पॉकेट मनी और यदि आप घर के मालिक या मालिकिन हैं तो घरेलू खर्चे अथवा किसी विशेष परिस्थिति मे यदि आप स्टूडेंट होने के साथ साथ घर के खर्चों को भी देखते हैं तो आप पॉकेट मनी और घरेलू खर्चे दोनों शामिल कर सकते हैं।

पैसे को काम पर कैसे लगाएं?

पॉकेट मनी से करोड़पति बनने तक का सफर – Pocket Money Se Karorapati Tak Ka Safar

Pocket Money को बचाकर करोड़पति बनना थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है लेकिन संभव है अगर हम सही रणनीति अपनाएं और अनुशासित होकर अपने लक्ष्य के लिए प्रयास करें। इसके लिए कुछ निम्न बिंदुओं पर ध्यान देना होगा और विचलित हुए बिना इसको निरंतर पालन करना होगा।

  1. बजट तैयार करें: सबसे पहले हमें एक बजट तैयार करना चाहिए। इसमें पॉकेट मनी और खर्चों की एक सूची तैयार करें ताकि यह जान सकें कि हम कितना पैसा बचा सकते हैं। जैसे:
    • आपके कमरे का किराया (यदि किराये का मकान हो), बिजली-पानी का बिल, ट्यूशन फीस, मेम्बरशिप व सब्स्क्रिप्शन (यदि हो), रिचार्ज, ट्रेवल, डेली यूज की वस्तुएं, खाने पीने चीजें व अन्य वोकैशनल खर्चे जो समान्यतः मंथली खर्च हैं।
    • दूसरी तरफ जो पैसा आपको इन सभी खर्चों के लिए मिलता है।
  2. विवेकपूर्ण खर्च करें: हमे अपने खर्चों पर सावधानी पूर्वक विचार करना चाहिए। इसके लिए केवल आवश्यक आइटमों को ही खरीदें। थोड़ा कठिन है लेकिन ऐसा करना जरूरी है। जैसे:
    • मेम्बरशिप व सब्स्क्रिप्शन (यदि हो) को हटा सकते हैं जब आप उसका यूज नहीं कर रहे हैं या आप कुछ दिन के लिए वहाँ नहीं है। इसमे आपका वाईफाई, ओटीटी (OTT), क्लब मेम्बरशिप, दूध, जूस आदि शामिल हो सकता है।
    • अनावश्यक ट्रेवल करने से बचना भी बचत का एक विवेकपूर्ण निर्लय हो सकता है।
    • कई बार अनावश्यक खाने पीने चीजें हम खरीद लेते है उसको रखे रखे खराब कर देते हैं। इससे बचना चाहिए।
    • अनेकों बार किसी वोकैशन/अवसर पर जोश मे आकर महंगी चीजें खरीद लेते हैं। जैसे किसी के बर्थ डे, शादी या शादी के सालगिरह आदि पर।
  3. अपनी योजनाएँ और लक्ष्य तय करें: अब हम एक निश्चित लक्ष्य तय करना होगा कि हम कितने वर्ष मे या कितने वर्ष बाद, कितना पैसा प्राप्त करना चाहते हैं। जैसे:
    • किसी भी लक्ष्य को तय करने के लिए एक निश्चित योजना की आवश्यकता होता है। यदि आप ऊपर के 1 और 2 नंबर को केवल इसलिए अपना रहे हैं कि एक निश्चित समय मे मुझे 1 करोड़ प्राप्त करना है या 10 करोड़ तो यह आपके योजना का एक पार्ट हो सकता है। योजना का दूसरा पार्ट यह हो सकता है कि ऊपर के 1 और 2 नंबर अपनाने के बाद जो आपने बचत किया उसका निवेश कहाँ करें।
    • एक लक्ष्य बनाने से हम अपने करोड़पति बनने के मुकाम तक पहुँच सकते हैं। जैसे कितने वर्ष बाद हमे कितना पैसा चाहिए। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद हम अपने योजना के साथ अनुशासित रूप से बने रहते हैं।
  4. बचत का निवेश करें: अब अपने पैसे को निवेश करें जैसे कि म्यूच्यूअल फंड या स्टॉक मार्केट में। सही निवेश हमारे सपनों को पूरा करने की ओर ले जाने मे अहम भूमिका निभाते हैं। सही निवेश के चुनाव के बिना हमारा सपना अधूरा रह सकता है।
    • यदि आप अच्छी कंपनी का शेयर का चुनाव कर सकते है तो स्टॉक मार्केट मे डायरेक्ट निवेश कर सकते हैं।
    • किन्तु यदि आपको मार्केट का समझ नहीं है या आप इन सभी झंझट मे नहीं पड़ना चाहते हैं तो आप रेपोटेड म्यूच्यूअल फंड मे निवेश कर सकते है।
    • यहाँ मैं रेपोटेड म्यूच्यूअल फंड का चुनाव करने का सलाह दूंगा।
  5. धैर्य और निरंतरता: करोड़पति बनने में समय और पेशेन्स की आवश्यकता होता है। इसके लिए हमे धैर्य और अनुशासित रूप से निरंतरता में बने रहना अति-आवश्यक है। कम समय मे या बाजार के उतार चढ़ाव से घबरा कर विचलित नहीं होना है।

ध्यान दें कि यह एक दीर्घिकालिक प्लान है जिसमे सालों लगते है। लेकिन सही रणनीति और संघर्ष से हमअपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।

एक बार निवेश कर अधिक लाभ कमाएं

करोड़पति कैलकुलेटर करोड़पति कैसे बनें – Crorepati Calculator How to Become Crorepati

Crorepati Calculator How to Become Crorepati

दोस्तों अब यदि आप अपना बजट तैयार करने लगे हैं और खर्च भी बहुत सोच समझकर विवेकपूर्ण तरह से करने लगे है तो मैं दावा के साथ कह सकता हूँ कि आप कुछ पैसे भी जरूर बचाने लगे हैं। यदि आपको विश्वास नहीं तो हम नीचे रियल लाइफ मे चल रहे जो बिल्कुल प्रैक्टिकल मे है ऐसे उदाहरण के साथ समझेंगे।

करोड़पति कैलकुलेटर

इस कैलकुलेटर पर आप खुद से चेक कर सकते हैं जिसमे आप SIP का अमाउन्ट, SIP की अवधि और रिटर्न की रेट को चेंज करके भी फायदा और मेच्यूरिटी राशि जान सकते हैं।

इसके पहले आपको ऊपर कुछ नम्बर, चार्ट और केलकुलेशन दिख रहा है इसके बारे मे जानेंगे।

  • इसमे 1000 रुपए वह राशि है जो हर महीने SIP किया जाना है।
  • 35 वर्ष वह टाइम पीरियड है जब तक आप SIP के माध्यम से निवेश करना चाहते हैं।
  • 4.2 लाख वह राशि है जो पूरे 35 वर्ष मे SIP के माध्यम से जमा होगा।
  • 1.08 करोड़ वह राशि है जो कुल जमा राशि 4.2 लाख पर फायदा होगा।
  • 1.12 करोड़ वह राशि है जो कुल जमा और फायदा के राशि को जोड़ने पर होगा जो 35वें वर्ष मिलेगा जिसे मेच्यूरिटी वैल्यू के नाम से जानते हैं।
  • चार्ट भी उसी को दिखा रहा है जो ऊपर बताया गया है जिसमे सबसे नीचे वर्ष है उसके ऊपर जमा राशि जो लाइट ब्लू कलर है और उसके ऊपर प्रॉफ़िट की राशि है जो डार्क ब्लू कलर मे है।
  • इस शीट के बीच मे Amount और Tenure का एक टॉगल बटन है जिससे अलग अलग राशि या वर्ष मे केलकुलेशन किया जा सकता है जो निवेश प्लान करने मे मदद करता है।

इसके लिए आवश्यक है कि 1000 रुपए पूरे 35 वर्ष तक नियमित रूप से SIP के माध्यम से निवेश किया जाए।

अब मैं इस समय मान के चलता हूँ कि आप हर महीने 1000 रुपए का अपने करोड़पति बनने के सपने के उद्देश्य से बचाने लगे हैं और इस बचत का निवेश किसी रेपोटेड म्यूचूअल फण्ड के डायरेक्ट ग्रोथ प्लान (Direct Growth Plan) मे मंथली SIP करते है।

SIP आप 35 वर्ष के लिए करते हैं जो आपका लक्ष्य है और यह उम्मीद करते हैं कि आपके इस प्लान मे 14% का रिटर्न मिलेगा (जो लॉंग टर्म मे इससे ज्यादा भी हो सकता है)। आपको 35वें वर्ष आपके कुल जमा राशि Rs 4.2 लाख पर Rs 1.08 करोड़ का फायदा होगा जो आपकों मेच्यूरिटी के रूप मे Rs 1.12 करोड़ की राशि प्राप्त होगा और आपके सपने साकार हो जाएगा।

गुल्लक और SIP मे अंतर जानना कितना है जरूरी?

पैसे बचाने के तरीके – Money Saving Tips

आइये अब पैसे बचाने के तरीके रियल लाइफ मे चल रहे बिल्कुल प्रैक्टिकल मे कुछ ऐसे उदाहरण से समझते हैं जो हम रोजमर्रा के जिन्दगी मे करते हैं।

  1. सबसे पहले मोटे तौर पर ऊपर नंबर 2 “विवेकपूर्ण खर्च करें” वाले बिन्दु को पढ़े।
  2. जब आप बजट तैयार करते हैं तो रह मंथ सेम बजट ना बनाएं। कुछ जरूरत के चीजों मे फेर बदल करते रहें। जैसे पिछले मंथ आपने ओटस् लिया था और अभी भी आधा से थोड़ा कम बचा है तो इस मंथ खरीदें। इसके जगह पर थोड़ी मात्रा मे कोई अन्य चीज लें जिससे आपका स्वाद भी चटपटा हो जाए और बचत भी हो जाए। ऐसा आप अन्य चीजों के साथ कर सकते है जैसे: डिटर्जेंट, सोप, फेसवास, मसाले, ड्राई फ्रूट्स , टूथ पेस्ट आदि। इसमे कम से कम 150 से 200 रुपए का बचत करें।
  3. सीजनल (मौसमी) हरी सब्जी और फ्रूट्स खरीदने का कोशिश करें। क्यूंकी अन-सिजनल (बिना मौसम का) फ्रूट्स व सब्जियाँ महंगी मिलती हैं। चूंकि इसका उपयोग हम सबसे ज्यादा मात्रा मे करते हैं तो इसमे बचत भी ज्यादा होने की सम्भावना है। इसमे कम से कम 200 से 300 रुपए का बचत करें।
  4. कई बार आप घर का खाना स्किप कर देते हैं और बाहर से ऑर्डर करते है अथवा बाहर जा कर खाना खाते हैं। ऐसा करना ठीक है लेकिन ध्यान रहे की इसका फ्रीक्वेन्सी (आवृति) ज्यादा ना हो क्यूंकि इससे आपका खर्च बढ़ जाता है। बाहर का खाना घर के खाने से कभी भी महंगा पड़ता है इसके कई फैक्टर है। जैसे टैक्स, सर्विस टैक्स, टिप, ट्रैवल आदि। इसमे आप कम से कम 100 से 150 रुपए बचा सकते हैं।
  5. आपको हमेशा स्मार्ट खरीदारी करनी चाहिए। इसका मतलब है कि खरीदारी जल्दीबाजी मे या बिना सोचे समझे ना करें। कई बार कई सामान किसी दूसरे ब्रांड मे भी अच्छे और सस्ते मिल जाते हैं जिसकों आप खरीद सकते हैं। कई बार पैक साइज़ व मात्रा पर भी कीमत का प्रभाव पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी हैं कि सभी सामान एक बार मे इकठ्ठा ही खरीदें। इसमे भी छूट मिल सकता है। इसमे आप 200 से 300 रुपए का बचत कर सकते है।
  6. आपको अपने आस पास के दुकान, शॉपिंग मॉल या आनलाइन मे चल रहे ऑफर्स का भी ध्यान रखना चाहिए। इन ऑफर्स मे भारी डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन कई बार ऑफर के चक्कर मे बिना जरूरत के सामान भी खरीद लेते हैं। इसका ध्यान रखना अतिआवश्यक है की इसमे ना फंसे।
  7. स्ट्रेस या तनाव की स्थिति मे कोई निर्णय ना लें जिसमे खर्च करने की बात हो। ऐसी स्थिति मे आपको खरीदारी से भी बचना चाहिए क्यूंकि जब आदमी स्ट्रेस या तनाव मे होता है तो गलत निर्णय या अनावश्यक खरीदारी करने की सम्भावना अधिक होता है। कई बार ये भी हो सकता है कि तनाव की स्थिति मे जरूरत का सामान ही ना खरीद पायें और बाद मे जब लेने जाए तो किसी कारणवश महंगा मिले।
  8. अपना ग्रूमिंग जैसे सैविंग या फेसियल अपने आप से करें इसमे भी आप अच्छा बचत कर सकते हैं। यदि आप इसके शौकिन हैं और बार बार सालून जाते हैं।
  9. जब आप घर से बाहर निकलते हैं या कोई डिवाइस यूज नहीं कर रहे हैं तो आपको इलेक्ट्रिक स्विच अवश्य बंद करना चाहिए। जैसे: बल्व, टीवी, AC, फैन, लेपटॉप आदि। इससे भी जाने अनजाने मे बचत होता रहता है।
  10. कई बार आप कोई सामान सेयर्ड (साझा) या किसी से कुछ दिन के लिए उधार लेकर भी अपनी जरूरत पूरा कर सकते हैं। इससे आपका और उस व्यक्ति का भी बचत हो सकता है। जैसे: कोई बुक उधार लेकर, फ्रीज़, वाशिंग मशीन, OTT सब्स्क्रिप्शन आदि साझा मे खरीद कर। यदि आप साझा मे किचेन का सामान खरीदते और बनाते खाते हैं तो आपके बचत मे और भी इजाफा हो सकता है। इसमे आप 200 से 400 रुपए बचा सकते हैं।

अब मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि इतना ध्यान रखने के बाद आप भी महीने का कुछ ना कुछ बचत कर सकेंगे। आपका बचत आपके पॉकेट मनी, लिविंग स्टाइल और आपकी समझदारी पर निर्भर करता है कि आप महीने का 100 रुपए बचाते है या 500, 1000 या 2000 रुपए।

अब आपको अपने बचत के अनुसार ऊपर दिये गये केलकुलेटर पर जाना है और अपने अनुसार लक्ष्य तय करके प्लान का चुनाव करना है। आपका एक प्रयास आपको करोड़पति बना सकता है। दोस्तों मेरा मानना है की इसके बारे मे भी लोगों के हजारों सवाल होंगे लेकिन यदि हम ऐसा नहीं करते हैं और हमारे पास कोई अन्य साधन, नौकरी या व्यवसाय भी नहीं है तो क्या हम इस लायक कभी बन पाएंगे। अब यह आप पर है कि आपका क्या निर्णय होगा। लेकिन मेरा यह निवेदन है की आप एक प्रयास जरूर करें।

धन्यवाद!

Pocket Money से करोड़पति बनने के लिए कितने समय की आवश्यकता होती है?

यह समय व्यक्तिगत होता है। यह आपकी बचत, योजनाओं और निवेश पर निर्भर करता है। कुछ लोग कुछ सालों में करोड़पति बन जाते हैं जबकि कुछ को और अधिक समय लग सकता है।

Pocket Money से बचाने के लिए मैं क्या कदम उठा सकते हैं?

एक बजट तैयार करें और उसे पालन करें। व्ययों को संयमित रूप से करें और अत्यधिक खर्चों से बचें। आवश्यकताओं के आधार पर खर्च करें और व्यर्थ खर्चों से बचें।

Leave a Comment